Kappela (Malyalam movie)

कहानी यह है कि कहानी रोमांचक है। कहानी यह है कि कहानी जैसी है, वैसी है। कहानी यह है कि एक लड़की है। प्यारी है। प्यार में है। इल्ज़ाम है कि लड़की अनुभवहीन है। लड़की गांव की है। बारहवीं में फेल हो गई है। घर में बाप की सत्ता है और अभाव की छाया है। एक फोन है और एक रॉन्ग नंबर है। यही फोन और रॉन्ग नंबर मिलकर जो करते हैं वो लड़की के लिए आकर्षक है। उसका भरोसा है कि यह फैसला उसका अपना होना चाहिए। यही उसका रिबेलियन है और इसी की सच्चाई की पड़ताल करना उसकी ज़रूरत। लगता है कि सबकुछ प्यारा है, लेकिन नहीं है। कुछ नज़रों का धोखा है, नज़रिए का छलावा है, मगर रोमांच है, ऐक्शन है, सच से सामना है, रिएलिटी चेक का तमाचा और लड़की के कोमल गाल हैं। लेकिन लड़की को इतना नाइईव क्यों दिखाया ऐसा कहना विक्टिम ब्लेमिंग है। क्योंकि ऐसी कहानियां होती हैं। नाइईव न होना भी प्रिविलेज है जो बहुत सारे एलिमेंट्स से मिलकर बनता है। शुरू से डायरेक्टर आपको यह नहीं दिखा रहा था कि लड़की कितनी नाइईव है। वह आपको यह बता रहा था कि जिस भ्रम में दर्शक है, उसी भ्रम में नायिका है। जब भ्रम टूटता है तो दर्शक और न...